फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
मृतिका पूजा कौशल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। ऊसराहार के सरसई नावर तिराहा निवासी विवाहिता का शव मंगलवार रात संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पिता ने पति, सास, ससुर, देवर, दो ननद और बाबा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एटा जिले के अलीगंज के मोहल्ला सुमेरचंद्र निवासी हरिशंकर गुप्ता ने बेटी पूजा (25) की शादी वर्ष 2016 में ऊसराहार निवासी प्रवीन कौशल पुत्र विनोद कौशल के साथ की थी। थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के एक साल बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पूजा को प्रताड़ित किया जाने लगा। एक सप्ताह से पूजा से बात भी नही करा रहे थे। मंगलवार शाम पूजा ने फोन पर ससुराल वालों से जान का खतरा बताकर मायके आने की बात कही थी। कुछ देर बार उसके आत्महत्या करने की सूचना मिली।
उधर, पति प्रवीन ने बताया कि पूजा मायके जाने की जिद करती थी। मंगलवार को भी उसने मायके जाने की जिद की थी लेकिन उसने मना कर दिया था। रात में परिवार के सभी सदस्य छत पर बैठे थे। इस बीच पूजा ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा के तीन साल की बेटी अंजली और डेढ़ साल बेटा कुशल है।
विज्ञापन

एसपी देहात सत्यपाल सिंह व सीओ भरथना साधुराम ने परिजनों से जानकारी ली। सीओ ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति प्रवीन, ससुर विनोद कौशल, सास संतरा देवी, देवर सुमित कुमार, ननद प्रीती व रानी और बाबा ससुर वीरेंद्र कौशल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवाहिता के शव पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें