फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों व चौराहों पर चला चेकिंग अभियान

Sat, 20 Feb 2016 12:43 AM IST
checking
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी के निर्देश पर  पुलिस ने शुक्रवार को कई जगह वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों के आसपास, सर्राफा बाजार, प्रमुख चौराहों पर विशेष रूप से चेकिंग की गई। लोगों को जागरूक करने के लिहाज से सुरक्षा संबंधी प्रश्न को लेकर चर्चा की।  
विज्ञापन



सीओ विनय चौहान के नेतृत्व में जसवंतनगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने गल्ला मंडी में संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन चेक किए।  व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनसे सुरक्षा के संबंध में बातचीत की।  पुलिस ने कस्बे की सभी बैंकों में पहुंचकर वाहनों आदि की चेकिंग की।


  बैंक ग्राहकों से भी सुरक्षा के संबंध में बातचीत करते हुए उनसे सुझाव मांगे।  इसी तरह चौराहों पर भी वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान सीओ  विनय चौहान ने व्यापारियों व दुकानदारों से सीसी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैमरे ऐसे लगवाए जाएं, जिससे अंदर से लेकर सड़क पर आने जाने वाले सभी कैमरे में कैद हो सके। इस दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज सतेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें