फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को मिली वर्दी

Sat, 20 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को वर्दी वितरित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष  विमलेश यादव ने कहा कि सफाई कर्मियों को वर्दी इसलिए दी जा रही है ताकि वे सर्द मौसम में भी सफाई कार्य कर सकें।
विज्ञापन




विमलेश यादव ने कहा कि इस बार नगर पालिका परिषद ने सफाई कर्मियों के कार्य को देखते हुए उनकी परेशानी पर गौर करते हुए निर्णय लिया कि महिला व पुरुष दोनों सफाई कर्मियों को गर्म कपड़े की वर्दी सिलवाकर दी जाए।  नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी  अमिता वरुण ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं हर हाल में दूर की जाएंगी। 



इस दौरान नगर पालिका के अवर अभियंता लता वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि कप्तान सिंह यादव, रवींद्र श्रीवास्तव, नेम सिंह यादव, अभयराम यादव, बैकुंठनाथ पांडेय, केशव सिंह यादव, विशेष गुप्ता, लाल कुमार व राम सिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें