फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल, इंटर की मार्च अप्रैल में ही होंगी परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2020-21 का शैक्षिक पंचांग जारी कर दिया है। सभी माध्यमिक विद्यालयों में 18 अगस्त से आनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा मार्च अप्रैल के महीने में ही कराई जाएंगी। कोरोना संक्रमण के दौरान बोर्ड का यह महत्वपूर्ण फैसला है।
विज्ञापन

शैक्षिक पंचांग के बारे में सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि 18 अगस्त से स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा के बाद अगला शैक्षणिक सत्र भी अप्रैल से ही शुरू होगा। विभिन्न कक्षाओं में कोर्स पूरा करने के लिए विभाग ने 31 जनवरी 2021 तक का समय दिया है। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी 2021 के पहले और दूसरे हफ्ते में करवाने की तैयारी की है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन क्लास 18 अगस्त से शुरू होंगे। मासिक परीक्षा का आयोजन हर महीने अंतिम हफ्ते में होगा। 31 जनवरी, 2021 तक पाठ्यक्रम पूरा करा लिया जाएगा। फरवरी 2021 के पहले और दूसरे हफ्ते में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी के तीसरे और चौथे हफ्ते में होगा। 9वीं और 11वीं की गृह परीक्षा फरवरी के तीसरे और चौथे हफ्ते में होगी। इसके बाद वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन छात्रों के पास आनलाइन शिक्षण के लिए टीवी अथवा मोबाइल नहीं है। उन विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य दूरस्थ षिक्षा के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा कार्य के मूल्यांकन के लिए विद्यालय में ड्रॉप बाक्स की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें