फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आगरा वाली ट्रेनों में रही मारामारी...कई अभ्यर्थी एक दिन पहले ही पहुंचे

विज्ञापन
फोटो 46::::स्टेशन परिसर पर लेटे अभ्यथीZ। संवाद
विज्ञापन
इटावा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर आगरा, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद के अभ्यर्थियों का जिले में सेंटर पड़ा है। ऐसे में कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद वालों के लिए कोई ट्रेन न होने की वजह से उन्होंने बसाें से ही यात्रा की, लेकिन आगरा के लिए अभ्यर्थियों ने ट्रेन से यात्रा की।
विज्ञापन


सुबह आगरा से आने और दोपहर में आगरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। शाम को कानपुर देहात के कई अभ्यर्थियों ने गोमती एक्सप्रेस से भी सफर किया। शाम के बाद रात में स्टेशन पर सन्नाटा से पसरा रहा। हालांकि आगरा से कई छात्र एक दिन पहले ही परीक्षा देने के लिए आ गए थे। इनमें से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रैन बसेरों में रुके तो कई ने स्टेशन परिसर में ही रात बिताई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शास्त्री चौराहे पर हेल्प डेस्क बनाई गई थी। यहां रात तक कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें