फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा

Sun, 23 Aug 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर गांव आमहार के पास सड़क के किनारे पैदल जा रहे एक युवक को ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव ललितपुरा निवासी राघवेंद्र सिंह यादव (40) पुत्र बलबीर सिंह बिजौली के पास स्थित ओरियंटल कंपनी में मजदूरी करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे काम करने के बाद वह गांव लौट रहा था। जैसे ही वह आमहार गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया।

इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त की। बाद में सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें