थाना बकेवर के अंतर्गत कस्बा महेवा के सिक्स लेन हाईवे पर फर्जी पुलिसकर्मी बन बदमाशों ने एक युवक को कार में बैठाया और रास्ते में लूटपाट कर गाड़ी से उतार दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जालौन के जगनेवा निवासी राजा रुद्रवन सिंह ने बताया कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आया था।
बाद में वह उदी निवासी अपने संबंधी लला भदौरिया के यहां रुक गया। शनिवार सुबह घर जाने के लिए वह इटावा आया। वहां से एक कार पर सवार लोगों ने अपने को फिरोजाबाद की पुलिस बताते हुए उसे गाड़ी में बैठा लिया।
रास्ते में उससे जांच के नाम पर एक लिफाफे में एटीएम कार्ड, 1200 रुपये, दो तोले की सोने की जंजीर आदि रखवा लिए। सिक्स लेन हाइवे पर बहेड़ा पुल आने पर बलपूर्वक गाड़ी से नीचे उतार दिया और सामान लेकर फरार हो गए ।