फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत

Sat, 16 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना थाना क्षेत्र के इटावा मार्ग पर राजा का नगला के पास बाइक से लौट रहे दो चचेरे भाइयों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव गोपियागंज निवासी अनुरुद्ध शाक्य (26) पुत्र बाबूराम अपने चचेरे भाई अजयवीर (25) पुत्र प्रमोद के साथ अपनी रिश्तेदारी में जसवंतनगर क्षेत्र के एक गांव में तेरहवीं खाने बाइक से गए थे। तेरहवीं में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से वापस जा रहे थे।

जैसे ही वह राजा का नगला के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उनको रौंदता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवक हेेलमेट नहीं पहने थे। यदि हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच भी सकती थी।
विज्ञापन


घटना होते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसा करके ट्रक चालक ट्रक को भरथना की ओर भगाने लगा। लोगों की घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने भाग रहे ट्रक को घेरा तो चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

उधर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे मार्ग पर वाहनाें का आवागमन अवरुद्ध हो गया। ट्रक को कब्जे में लेने के बाद भरथना के कोतवाल विकास राय मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शवों के मार्ग से हटने के बाद लोगों की भीड़ छंटी और करीब 40 मिनट बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें