फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 18 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक गांधीनगर मोहल्ले के सामने रेलवे लाइन किनारे घायलावस्था में मिला था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने मारपीट करते हुए युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले को ट्रेन एक्सीडेंट मान रही है।

शहर के मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी अमित कुमार (32) पुत्र रमेश जाटव मंगलवार की शाम को गांधीनगर मोहल्ले के पास रेलवे लाइन किनारे घायलावस्था में पड़ा मिला था। उसे 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने सूचना उसके परिवारीजनों को दी। मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि अमित के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या की गई है। ताऊ रामऔतार ने बताया कि अमित रेलवे लाइन से काफी दूर मिला था।
विज्ञापन


अगर ट्रेन एक्सीडेंट होता तो वह रेलवे लाइन के किनारे ही मिलता। उन्होंने भी हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि अमित मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। वह मंगलवार की सुबह 11 बजे घर से काम की तलाश में निकला था।

देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे तभी पुलिस ने सूचना मिली कि अमित जिला अस्पताल में भर्ती है।  परिवारीजन हत्या की ठोस वजह और हत्या किसने की इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। इकदिल थाना पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। वह अपने पीछे तीन बच्चे सुधांशू, छोटू व अभय को छोड़ गया है। बड़े बेटे की उम्र परिवारीजनों ने करीब आठ वर्ष के आसपास बताई।

इकदिल थाने के एसआई जेपी यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण ट्रेन एक्सीडेंट लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि परिजन जो तहरीर देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दो बेटों की मौत से टूट गया परिवार
अमित की मौत से उसका पूरा परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं। अमित से छोटे भाई नितिन ने पांच वर्ष पहले आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब तीन भाइयों में सिर्फ रंजीत ही रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें