इटावा। फ्रेंड्रंस कालोनी क्षेत्र के उदयपुुरा में शराब के नशे में युवक ने डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थाना फ्रेंड्रस कालोनी क्षेत्र के उदयपुरा निवासी दिनेश बाइक मैकेनिक है। पत्नी मीना देवी ने बताया कि पति दिनेश शराब पीने का लती है। शुक्रवार दोपहर वह शराब पीकर घर आया। उससे और पिता से झगड़ने लगा। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और वह कमरे में चली गई। गुस्से में आकर दिनेश ने घर में रखा डीजल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।