चकरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर चकरनगर विकासखंड परिसर में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की मांग कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा के आह्वान पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने बताया कि परिषद संघर्ष जारी रखेगा।
पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। यह भी 2004 के बाद भर्ती हुए केंद्रीय कर्मचारियों को भ्रमित कर छीन ली गई है। एनपीएस का पैसा किस कर्मचारी का कितना और कहां जमा है, यह नहीं बता पा रही है। इसलिए नई पेंशन का विरोध करते हैं।। बैठक में सहायक विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, ओंकार सिंह, अरविंद कुमार, अनीता, नीलेश कुमार, शिवकुमार, कुलदीप कुमार, इंद्र प्रताप, दिलीप तिवारी, मुकेश कुमार, नितिन त्रिपाठी, अंकिता चौधरी आदि मौजूद रहे।