सपा जिला कार्यसमिति एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पार्टी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जो व्यक्ति कम से कम 15 सक्रिय सदस्य बनाएगा, वह किसी पद पर रह सकता है। जबकि न्यूनतम 10 सदस्य बनाना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास सदस्यता बहियां हैं, वह उन्हें हर सूरत में एक सप्ताह के अंदर जमा कर दें। 22 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर संयुक्त रैली होगी, जिसमें इटावा से अधिक से अधिक लोगों को ले जाने का लक्ष्य है। इसके संबंध में जिम्मेदारियां तय कर दी गईं हैं।
उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर की शाम रेलवे स्टेशन पर वे स्वयं पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि वह पार्टी एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पात्रों को लाभान्वित कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
बैठक के अंत में पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश यादव की माताजी के निधन एवं पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले में मारे गए बच्चों को लेकर गहरा दुख प्रकट किया गया।
इस बैठक में पूर्व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, फुरकान अहमद, हरीओम यादव, रामप्रसाद सविता, महिपाल सिंह, सुखदेवी वर्मा, धीरेंद्र यादव, रतन चौधरी, मुकेश यादव, केके यादव, अनवर सिंह, चंदगीराम यादव, ललित दुबे, रामफल वाल्मीकि, रंजीत सिंह राठौर, गोपाल यादव, आशीष राजपूत, आशीष पटेल, हाजी अब्दुल मन्नान मंसूरी, अजय यादव आदि मौजूद रहे।