फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मैनपुरी–कानपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। मैनपुरी से कानपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से ताखा क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस की मांग की जा रही थी। परिवहन अधिकारियों के मुताबिक यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े सात बजे मैनपुरी डिपो से रवाना होती है।
विज्ञापन

किशनी होते हुए करीब साढ़े आठ बजे ऊसराहार पहुंचती है। ऊसराहार में सवारियां लेने के बाद बस एरवाकटरा, बिधूना, रसूलाबाद और शिवली होते हुए कानपुर के रावतपुर बस अड्डे पर करीब 11 बजे पहुंचती है। वहीं वापसी में यह बस दोपहर करीब ढाई बजे रावतपुर बस अड्डे से उसी मार्ग से होते हुए मैनपुरी के लिए रवाना होती है।
इस बस सेवा से खासतौर पर उन लोगों को फायदा मिलेगा, जिन्हें इलाज, कोर्ट-कचहरी, शिक्षा या अन्य जरूरी कार्यों से कानपुर जाना पड़ता है। पहले यात्रियों को एरवाकटरा या बिधूना पहुंचकर बस बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब सीधी बस उपलब्ध होने से यात्रा न केवल आसान होगी बल्कि समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें