फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये दे दिए, उत्पीडन फिर भी नहीं रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महिला थाने में उत्पीड़न की शिकार दो महिलाओं के मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कटरा साहब खां निवासी पूजा गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी औरैया जिले के अछल्दा कस्बा निवासी हरी किशन से हुई है। शादी के बाद से उसके पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में चार पहिया गाड़ी और 5 लाख की मांग करने लगे।
उसके पिता ने जैसे-तैसे करके एक लाख रुपये दे भी दिए। इसके बाद भी उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की जा रही है। जिसके बाद से वह अपने बेटे के साथ पिता के घर रह रही है। 19 जनवरी को उसका पति उसके बेटे को भी उठा ले गया। इसी थाने में भरथना थाना क्षेत्र के साम्हों गांव निवासी शिवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शादी के नाम पर लड़के वालों ने 9 लाख 11 हजार रुपये ऐंठ लिए। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया कि बकेवर थाना क्षेत्र के पुडिय़न गांव निवासी योगेश कुमार ने शादी तय करते वक्त लड़के की नौकरी के लिए 9 लाख 11 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शादी के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी है। जिस पर उसने एतराज जताया तो 25 जनवरी को उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें