फोटो संख्या 37 जसवंतनगर बलरई थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने
- फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर/बसरेहर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को बलरई थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने एसएसपी आकाश तोमर की मौजूदगी में फीता काटकर किया।
इस अवसर पर विधायक ने हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला कांस्टेबल से कुछ सवाल भी किए और आने वाली पीड़िताओं की समस्याओं को कैसे सुना जाता है इसकी जानकारी हासिल की। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क को काफी हाईटेक बनाया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र, कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह मौजूद रहे।
बसरेहर थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क पर अब पीड़ित महिला अपनी बात महिला सिपाही से खुलकर कह सकती हैं। बसरेहर थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का निर्माण कराया गया है।