फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों ने गंगा जल से किया भगवान शिव का जलाभिषेक

विज्ञापन
फोटो संख्या 11-श्रंगीरामपुर से गंगाजल लेकर आते कांवरिये - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
शिवरात्रि के पावन पर्व पर से पूर्व कन्नौज जिले के श्रंगीरामपुर घाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने बुधवार को शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार व समाज के हित के लिए मन्नतें मांगी। इस दौरान शिवालयों के साथ-साथ उनके आसपास भी बम बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष की गुंज रहीं।
शिवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए बुधवार को शहर के शिवमंदिरों में भव्य सजावट की गई। कई मंदिरों में रामचरित मानस और सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन नीलकंठ मंदिर में दिनभर कांवड़ियों का तांता लगा रहा। वहीं अमर नाथ बाबा बर्फानी समिति सहित तमाम समाजसेवी संस्थाओं ने कांवड़ियों को फलाहार कराया।
ऊसराहार संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, हजारी महादेव मंदिर में हजारों कांवड़ियों ने बुधवार को भगवान शिव को गंगाजल अर्पित किया। मंदिर के महंत सियाराम दास ने बताया कि दो दिन पूर्व से ही कांवड़ियों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए हैं। दो दिन पहले से ही बड़ी संख्या में कांवड़िये यहां आने लगते हैं।
कालिका माता सुंदर कांड सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। साथ ही हवन पूजन और सुंदर कांड पाठ भी हुआ। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश, थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह, समिति के सदस्य राजकिशोर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राजीव गुप्ता, आशीष मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
भारेश्वर महादेव मंदिर पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत एवं रुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया। महंत श्री चंबल गिरी महाराज ने बताया कि आचार्य राकेश कुमार शास्त्री सात दिवसीय कार्यक्रम में श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे। शिवरात्रि पर कांवड़ियों के लिए मेले का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 16 मार्च को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
लखना में शिव भक्तों ने जगह-जगह कांवड़ियों के लिए भंडारों का आयोजन किया। ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मोनू उपाध्याय, कार्तिक पांडेय, आलोक मिश्रा, संदीप शर्मा, नितिन उपाध्याय, पुरुषोत्तम मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें