वक्त के साथ जंग हार चुके युवक अब पेट भरने का कोई हाथ से गवाना चाहते है। सूरत ए हाल यह है कि एमकॉम तथा एम पास युवक भी सिक्योरिटी गार्ड बनने को तैयार है। जिला सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को लगाए गए मेले में बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार भी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पाने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।
मोनो इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी एंजेसी मीसा ने बुधवार को सिक्योरिटी गार्ड तथा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए बुधवार को सेवायोजन कार्यालय में भर्ती मेले का आयोजन किया था। सुपरवाईजर के पद सेना से रिटायर सूबेदार से भरने थे। सिक्योरिटी गार्ड के पद भूतपूर्व हवलदार तथा नायकों के अलावा हाईस्कूल पास युवकों से भरे जाने थे।
भर्ती के लिए 18 से 40 की उम्र तथा 168 सेमी मीटर हाइट की सीमा रखी गई थी। सिक्योरिटी गार्ड में भर्ती के लिए 30 बेरोजगारों ने पंजीयन कराया था। जो युवक पहुंचे उनमें हाईस्कूल पास केवल एक था।
चार युवक एम ए और एमकॉम की डिग्रियां हाथ में लेकर पहुंचे थे। 10 युवको के पास बीकॉम, बीए, बीएससी मैथ, बायलॉजी की डिग्री थी। शेष 15 युवक इंटरमीडिएट पास थे।
मीसा सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड का वेतन 10500 से 11000 हजार रखा गया है। जबकि एक्स सर्विस मैन का 17000 से 19000 हजार रखा गया है। एक्स सर्विस मैन के लिए आयु सीमा भी 55 साल रखी गई है। मीसा ने बुधवार क ो 26 ऑफर लेटर दिए हैं।
अब युवकों को अपने खर्चे पर गुजरात के सूरत शहर में जाना होगा। वहां पर फिजिकल होने के बाद ही नौकरी दी जाएगी। 18 को मैनपुरी तथा 19 को एटा में भर्ती मेले का आयोजन सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में किया जा रहा है।