फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशों में लंपी वायरस के लक्षण से पशु पालक चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा/ निबाड़ीकला। ताखा ब्लॉक में गोवंशों में लंपी वायरस फैल गया है। निबाड़ीकला में भी पशुओं के शरीर पर फफोले देखकर पशु पालकों में दहशत है।
विज्ञापन

रतहरी प्रधान रुबीना बेगम ने बताया कि पंचायत में करीब 12 गोवंश लंपी वायरस से ग्रसित हैं। पशु चिकित्सा विभाग की टीम सुध नहीं ले रही है। इसके कारण अन्य गोवंश भी खतरे में हैं। रिदौली प्रधान ध्यान सिंह ने बताया कि पंचायत में कई घुमंतू पशु लंपी वायरस से ग्रसित हैं, उपचार नहीं मिलने से उनकी हालत खराब है।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी ज्ञानेंद्र सचान ने बताया कि लंपी से ग्रसित गोवंशों का उपचार करने के लिए सात टीमें लगाई गईं हैं। निबाड़ीकला संवाद के अनुसार ब्लॉक महेवा क्षेत्र की भरईपुर गोशाला में दो गोवंश लंपी वायरस की चपेट में हैं। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। प्रधान प्रतिनिधि पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि डॉक्टर को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें