फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की चालाकी, बेईमानी से चुनाव हारे: शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव में आये नतीजों को लेकर कहा कि हम भाजपा की चालाकियों और बेईमानी से चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश से नहीं बल्कि चालाकियों, बेईमानी और अधिकारियों की मिलीभगत से चुनाव जीती है।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और जसवंतनगर सीट से सपा के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने यह बयान इटावा में चौगुर्जी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि सपा का संगठन भी इस चुनाव में सही से काम नहीं कर पाया। अगर पांच साल पहले बूथ कमेटी बना दी गई होती और समय से टिकट बांट दिए होते तो भाजपा 100 सीटों पर सिमट जाती और हम 300 सीटों पर।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी तरह से निभाऊंगा। काम शुरू हो चुका है अब घर नहीं बैठूंगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ताखा ध्रुव चीनी यादव, ब्लॉक प्रमुख बसरेहर दिलीप, बबलू यादव के साथ ही प्रसपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें