फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बिजली बिल वालों पर नजर

Sat, 18 Jul 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 21 जुलाई से बिजली विभाग विशेेष चेकिंग अभियान शुरू करेगा। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में वे उपभोक्ता नजर पर रहेंगे, जिनके घर बिजली खपत का बिल 50 यूनिट से कम आ रहा है।
विज्ञापन


यहां लोड चेक करने के साथ बिजली चोरी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग की एसई कार्यालय में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। अभियान के तहत बिजली चोरी और लाइन लॉस को रोकने की भी कवायद होगी।

विशेष अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए नगरीय क्षेत्र के एक्सईएन राजेश कुमार ग्रोवर ने बताया कि शहर में 278 बिजली उपभोक्ताओं पर एक लाख रुपये से अधिक का बकाया है। इसमें 50 सरकारी बकाएदार हैं। 60 उपभोक्ता पीडी (स्थायी विच्छेदन) करा चुके हैं। इनका कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन


70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। शेष 108 बड़े बकाएदारों से वसूली की जाएगी। यदि वह भुगतान नहीं करते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इन पर करीब तीन करोड़ रुपये बकाया है। इस वसूली के लिए जेई व एसडीओ की अगुवाई में टीम बनाई गई है। इसमें 54 लाइनमैन शामिल हैं।

श्री ग्रोवर ने बताया कि इसी अभियान के तहत मीटर लगाए जाएंगे और उनकी कंप्यूटर में फीडिंग की जाएगी। शहर में कुल 43,227 बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें करीब 15 हजार उपभोक्ता नए हैं। इन नए उपभोक्ताआें में करीब डेढ़ हजार के यहां अभी मीटर नहीं लगे हैं।

करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के मीटर की कंप्यूटर फीडिंग होना बाकी है। इसी से इन बिजली उपभोक्ताओं के बिल सहीं नहीं आ रहे हैं। अभियान में इस कार्य को पूरा किया जाना है। शासन की मंशा है कि सभी बिजली उपभोक्ताओं का रिकार्ड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में फीड हो।

यह विशेष अभियान सघनता से चलाया जाएगा। खासतौर पर ऐसे उपभोक्ताओं पर गौर किया जाएगा, जिनके बिल 50 यूनिट से कम आ रहे हैं। इन उपभोक्ताओं के यहां लोड की जांच कराई जाएगी। यदि लोड अधिक मिलेगा और बिजली चोरी पकड़ी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। घरों में मीटर चेक किए जाएंगे।

यदि वह खराब हाेंगे तो उन्हें बदला जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के बिल ठीक न होने की वजह से जमा नहीं हो रहे हैं। उनके बिल ठीक किए जाएंगे। अभियान में शामिल टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। बैठक में अधीक्षण अभियंता अनूप कुमार वर्मा, ग्रामीण क्षेत्र के एक्सईएन आरबी सिंह समेत एसडीओ व जेई शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें