फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकधारा से होगा सैफई महोत्सव का आगाज

Tue, 22 Dec 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव 26 दिसंबर को शुरू होगा। परंपरागत रूप से हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना व पूजन के साथ महोत्सव का आगाज होगा।  इटावा व मैनपुरी जनपद के तीन हजार स्कूली बच्चे समता और सम्पन्नता मूलक थीम के साथ लोकधारा कार्यक्रम को सामूहिक रूप से प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन



 इसी दिन शाम को देवी जागरण व जूनियर लक्खा (मुंबई) का कार्यक्रम होगा। 27 दिसंबर की रात गजल संध्या में ख्यातिलब्ध गजल गायिका पीनाज मसानी का गजल गायन होगा। इसके अलावा बाकी दिनों में रुपहले पर्दे के जाने माने कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।


इसी दौरान आठ  जनवरी की शाम को पाकिस्तान के गजल गायक राहत फतेह अली खान अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से हो रही है। प्रदेश का संस्कृति विभाग इस आयोजन में चार दिन तक प्रतिभाग करेगा। संस्कृति विभाग की प्रमुख सचिव  अनीता सी मेश्राम ने बैठक कर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन




सैफी महोत्सव समिति के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने बताया है कि हर बार की तरह महोत्सव का उद्घाटन समारोह चंदगीराम स्टेडियम सैफई में होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के अलावा अनेक गणमान्य हस्तियां, सांसद, विधायक एवं राजनेता हिस्सा लेंगे।


सैफई महोत्सव में इस बार स्कूली बच्चों की सीनियर व जूनियर वर्ग की इनामी चित्रकला प्रतियोगिता भी हो रही है। इसमें क्रमश: धरती बचाओ और ग्रीन यूपी क्लीन यूपी विषय चित्रकला के रखे गए हैं। यह प्रतियोगिता 23 दिसंबर को चंदगीराम स्टेडियम में होगी। 500 से ज्यादा स्कूली बच्चे कैनवास पर चित्रकला विषयवार बनाएंगे।


 विजेता स्कूलों को क्रमश: 51 हजार 31 हजार और 21 हजार रुपये प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार उद्घाटन दिवस पर स्वयं मुख्यमंत्री अपने हाथों से बांटेंगे। संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. वाईपी सिंह, लवकुश द्विवेदी और संत विवेकानंद इटावा के प्राचार्य डॉ. आनंद मोहन इस प्रतियोगिता के आयोजन के संयोजक मंडल में हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें