फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या में चचेरा भाई नामजद

Fri, 06 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले क्षेत्र के ग्राम सिसहाट में बच्चे की हत्या कर उसके शव को उसी के घर के अंदर भूसे में दबा दिए जाने के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि मृतक के पिता ने घटना के लगभग एक सप्ताह बाद अपने भतीजे समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस मामले को  संदिग्ध मानते हुए कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने बताया कि मृतक प्रशांत के पिता जितेंद्र पाल निवासी ग्राम सिसहाट ने अपने भतीजे श्यामवीर उर्फ अजय तथा एक अज्ञात के विरुद्घ प्रशांत की हत्या किए जाने के संबंध में तहरीर दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताते है कि पुलिस की नजर में मामला कुछ ओर ही है। मृतक के परिजन कुछ छिपाने का प्रयास कर रहे है। अज्ञात व्यक्ति कौन है पुलिस इसकी भी गहराई से जांच कर रही है। दर्ज कराई गई इस रिपोर्ट में बताया गया है की जितेंद्र ने अपने भतीजे श्यामबीर उर्फ अजय को गलत संगत के कारण काफी डांटा था।
विज्ञापन


इसी कारण उसने उन लोगों की अनुपस्थिति में अपने चचेरे भाई प्रशांत की हत्या कर दी और शव को भूसे में छिपा दिया। रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया कि उसकी पुत्री रज्जो देवी भी उस समय घर पर थी जिसके विरोध किए जाने पर श्यामवीर ने तमंचा निकालकर रज्जो को धमकाया था। जिसके डर के कारण बह बेहोश हो गई थी।
विज्ञापन


मामले में दर्ज एफआईआर से इस मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें