फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर ने युवक को रौंदा, मौत

Sat, 17 Oct 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना के गांव मल्होसी के पास सड़क के किनारे खड़े एक किशोर को लोडर ने रौंद दिया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग घायल किशोर को जिला अस्पताल ले गए । जहां से किशोर को रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


भरथना के गांव साम्हों निवासी श्याम सुंदर का पुत्र अंकुश (16) शुक्रवार को अपने पिता के साथ मोपेड लेकर घर से निकला था। रास्ते में श्याम सुंदर शौच करने के लिए रुक गए। सड़क किनारे मोपेड के सहारे अंकुश खड़ा हो गया। तभी तेज रफ्तार लोडर ने अंकुश को रौंद दिया।

इस हादसे में अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हाते ही चालक लोडर को छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।  साथ ही उसका पिता भी आ गया। सभी लोग घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसे आगरा के लिए रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें