फोटो संख्या 23 रोडवेज बस अड्डे पर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग करत्र्र्री स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : ETAWHA
इटावा। लॉकडाउन खुलने के बाद 01 जून से ट्रेनों एवं रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों टोटा देखने को मिला। बहुत जरूरी काम से जाने वाले यात्रियों ने ही सफर किया। बगैर थर्मल स्क्रीनिंग सफर की इजाजत किसी को नहीं दी गई। ट्रेन से सिर्फ रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों ने सफर किया।
रेलवे स्टेशन पर डॉ. अयाज अली की टीम ने गोमती एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। कोई भी यात्री बगैर स्क्रीनिंग कराए स्टेशन पर प्रवेश न कर सके इसके लिए पूरे बंदोबस्त किए गए थे। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल शंकर आरपीएफ थाना प्रभारी वीेके शर्मा यात्रियों पर तब तक निगाह रहे जब तक गोमती एक्सप्रेस चली नहीं गई।
स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि सोमवार को सिर्फ लखनऊ से आने और दिन्नी जाने वाली गोमती एक्सप्रेस आई। ट्रेन से इटावा में 62 यात्री उतरे जबकि 300 यात्री चढ़े। इटावा डिपो के एआरएम राजीव शर्मा नेेेे बताया कि बस अड्डे से 17 रोडवेज बसें रवाना हुईं।
इनमें से 60 यात्री ही गए। बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यात्रियों और चालक-परिचालक की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बताया रोडवेज बसें आगरा, कानपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी व बाह को रवाना हुईं। रोडवेज कार्यशाला में उन्होंने व सीनियर फोरमैन ओमप्रकाश ने बिना मास्क लगाए किसी भी नियमित कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी, बाबू, चालक व परिचालक को प्रवेश नहीं करने दिया।