इटावा। इटावा-बरेली हाईवे पर चौपला चौराहे के पास बाइक से जा रहे नव विवाहित जोड़े को ट्रक ने टक्कर मार दी। पति की मौके पर मौत हो गई। उसकी पत्नी व छोटी बहन घायल हो गई।
जसवंतनगर थाना के नगला असरोही गांव निवासी जोगिंदर की शादी 27 मई को औरैया के रघुनाथपुरा गांव की शालिनी के साथ हुई थी। सोमवार को शादी की चौथी चलाकर जोगिंदर अपनी पत्नी शालिनी व उसकी छोटी बहन को बाइक से लेकर आ रहा था। एक अन्य बाइक पर जोगिंदर का बहनोई राकेश भी साथ में था। सोमवार सुबह 10 बजे चौबिया थाना क्षेत्र के चौपला चौराहे पर जोगिंदर की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो र्गई। पत्नी शालिनी व उसकी बहन घायल हो गई। पीछे से आए उसके बहनोई ने पुलिस को खबर दी। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव ने बताया कि ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है।