सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई सैफई के लिए रेफ र कर दिया गया। रास्ते में एक की मौत हो गई।
गुरुवार की रात वैदपुरा थाना क्षेेत्र के ग्राम रामेत निवासी बृजेंद सिंह (30) पुत्र रामदुलारे गांव के ही अवधेश पुत्र सत्यप्रकाश के साथ बाइक से को इटावा आया था। रात करीब 10 बजे वह वापस गांव के लिए लौट रहा था। जैसे ही वह आईटीआई चौराहे के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने दोनों को सैफई के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में बृजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।