फोटो संख्या: 24 सिचाई विभाग सभागार में महिला उत्पीडन की शिकायत सुनतीं महिला आयोग की सदस्य सुमन चतु?
- फोटो : ETAWHA
महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने बुधवार को सिंचाई विभाग के सभागार में महिला उत्पीडन की शिकायतें सुनीं। इस दौरान करीब आठ शिकायतें आईं। महिलाओं को बुलाकर उनकी समस्याएं पूछीं, साथ ही मौके पर संबंधित पुलिस अधिकारियों से बात भी की।
इस दौरान छिपैटी निवासी राखी शुक्ला ने बताया कि गत 31 अगस्त को उसकी मां की हत्या के बाद अभी तक पूर्व शासकीय अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार धमकी दे रहे हैं, जिसकी शिकायत कोतवाली में किए जाने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
धमकी दिए जाने की रिपोट दर्ज तक नहीं कर रही है। कहा कि उन्हें इटावा पुलिस पर भरोसा नहीं है इसीलिए केस को कानपुर स्थानांतरित कराया है। बताया गिरफ्तारी के लिए कानपुर में उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो रही है।
महिला जन सुनवाई दिवस में सीमा देवी पत्नी सत्येंद्र निवासी नई मंडी बम्बा की पुलिया तुलसीनगर ने खेती में ससुर द्वारा हिस्सा न दिए जाने, रेखा देवी निवासी कथगवां ने दबंगों द्वारा परेशान किए जाने, शिल्पी उर्फ मनु पुत्री हरे राम निवासी ग्राम खितौरा ने रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के अंतर्गत धनराशि स्वीकृत/भुगतान कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिए। संबंधित शिकायतों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर सीओ सिटी चंद्र पाल सिह, महिला थाना प्रभारी सुभद्रा वर्मा, हेमलता, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिशुपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी लतिका सिंह, मो लडड्न आदि उपस्थित रहे।