फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायन सफारी में प्रशिक्षण देने पहुंची लंदन की टीम

Sun, 14 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लायन सफारी में कई शेरों व शावकों की मौत के बाद सतर्क शासन की पहल पर सफारी के कीपर व कर्मचारियों को शेरों की देखरेख करने के गुर सिखाने के लिए विदेशी विशेषज्ञों की टीम शनिवार को लायन सफारी पहुंच गई। एनिमल वेलफेयर एंड इनरीचमेंट नामक प्रशिक्षण सफारी में 15 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन



लायन सफारी में बीमार शेरों क ा हाल लेेने के लिए बुलाए गए लॉगलीट सफारी लंदन के निदेशन डॉ. जानेथन ने सफारी कर्मचारियों को शेरों की देखरेख करने का प्रशिक्षण दिए जाने की सलाह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी थी।


 उनके सुझाव को मानते हुए मुख्यमंत्री ने इसके लिए  लंदन के ही विशेषज्ञों से प्रशिक्षण के लिए संपर्क किया था। जिसके बाद शनिवार को लंदन की दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम शनिवार को लायन सफारी पहुंच गई। इस टीम में विशेषज्ञ मार्क किंग्सटन जोंस व क्रिस्टोफर जॉन हैल्स शामिल हैं।
विज्ञापन



वह यहां लायन सफारी के कर्मचारियों को तो प्रशिक्षण देंगे ही साथ ही नवाब बाजिल अली शाह प्राणी उद्यान व कानपुर प्राणी उद्यान के कीपर व कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण देंगे। लायन सफारी के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण 15 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें