फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा

Sun, 14 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा पब्लिक स्कूल रामनगर  का सालाना उत्सव शनिवार को यहां के जेपी गार्डन में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं, नाटक का मंचन कर आतंकवाद की समस्या पर करारा प्रहार किया।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद  छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी व हरियाणवी लोकगीत पेश कर समा बांध दिया। इसके अलावा एक सुर व एक ताल कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मनोहारी कला का प्रदर्शन किया। आतंकवाद पर आधारित नाटक का मंचन कर इस समस्या पर चोट की।


 सांई बाबा व राधा-कृष्ण की झांकियां लोगों ने काफी पसंद किया। मुख्य अतिथि राजपाल सिंह यादव व विजय बहादुर प्रजापति ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक नौरतन सिंह यादव ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर स्कूल के निदेशक अरुण कुमार एवं विक्रम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें