फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में जनता के लिए खुल सकता है लायन सफारी

Sun, 06 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लायन सफारी का कार्य तेज गति से चल रहा है। गुजरात के विशेषज्ञों को शेरों की देखरेख में लगाया गया है। पूरा प्रयास है कि मार्च में लायन सफारी जनता के लिए खोल दिया जाए। यह बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन



वह शनिवार को आगरा के बाह में आयोजित कार्यक्रम से लौटते समय यहां पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रविंद्र श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। बातचीत में उन्होंने कहा कि  इटावा में नई जेल का निर्माण चल रहा है।


निर्माण पूरा होते ही  पुराने जेल स्थल पर लोहिया पार्क का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मैली यमुना की सफाई का कार्य शुरू किया गया तो प्रदेश सरकार केंद्र की पूरी मदद करेगी। वहीं राजनैतिक मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कुछ भी कहने से इंकार किया।
विज्ञापन



 उन्होंने जिले के विकास की बात करते हुए कहा कि सैफई मेडिकल कालेज को यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की जा चुकी है और जल्द ही शहर के मध्य स्थित पुरानी जेल के नए स्थान पर शिफ्ट होने के बाद यहां लोहिया पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी के साथ हो रहे हैं। पुलों का निर्माण हो रहा है, जरूरतमंदों को पेंशन बांटी जा रही है। वहीं मुलायम के पीएम बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने राजनैतिक मामलों पर किसी भी प्रकार की कोई बात करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें