फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के बाद शेरों की मानीटरिंग

Wed, 13 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
100 से ज्यादा शेरनी प्रेगनें
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में शेर गीगो, हीर और पटौदी को अमेरिकन विशेषज्ञों की सलाह पर लाइव वैक्सीन दिए तीन दिन बीत चुके हैं। डाक्टर इनकी मानीटरिंग कर रहे हैं। 24 घंटे की रिपोर्ट तैयार कर डिटेल अमेरिकन विशेषज्ञों को बताई जा रही है। अगर इन शेरों पर विश्व में पहली बार किया गया प्रयोग सफल रहा तो ये पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन

इटावा सफारी पार्क में तीन शेर और एक शावक के कै नाइन डिस्टेंपर की चपेट में आने के बाद अमेरिकन विशेषज्ञों की खोजी गई लाइव वैक्सीन का पहली बार 10 जुलाई को एशियाटिक शेरों पर प्रयोग किया गया। इटावा सफारी में मौजूद शेर गीगो, हीर और पटौदी को ये वैक्सीन दिए अब तीन दिन हो गए हैं। कुछ ही दिन में इस वैक्सीन के रिजल्ट सामने आने लगेंगे। शेरों पर लाइव वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा, इस पर विशेष नजर है। अमेरिकन विशेषज्ञों की सलाह पर सफारी का तीन सदस्यीय डाक्टरों का दल तीनों शेरों की एक एक गतिविधि को मानीटरिंग रजिस्टर में दर्ज कर रहा है। शेरों के व्यवहार में कोई परिवर्तन तो नहीं आ रहा, इस सब पर नजर रखी जा रही है। प्रयोग सफल होने पर अन्य शेरों को भी ये वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन


इन बातों पर है विशेष नजर
- शेराें के तापमान में कहीं कोई बदलाव तो नहीं आ रहा।
- शेरों के खाने में कोई कमी तो नहीं आई है।
- पहले की तुलना में शेर यूरिन कम या ज्यादा तो नहीं कर रहे।
- सामान्य व्यवहार में कहीं कोई बदलाव तो नहीं आ रहा।
- पहले की अपेक्षा कम या ज्यादा नींद तो नहीं ले रहे।
- शेर प्रतिदिन कितना पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें