फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बिजली कर्मी की मौत, हंगामा

Wed, 26 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताखा बिजली सब स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मी की एचटी लाइन का फाल्ट दुरुस्त करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना से नाराज अन्य संविदा कर्मियों ने शव बिजली घर के पास रखकर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। ठेकेदार द्वारा परिजनों को तीन लाख का चेक  देने और परिवार के एक व्यक्ति को संविदा कर्मी के रूप में तैनात करने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

गांव सराय चौरी निवासी पुत्तीलाल का पुत्र छोटे सिंह (32) बिजली सब स्टेशन पर लाइनमैन था। मंगलवार रात  नौ बजे नगला छोटे की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। गांव का एक युवक छोटे को साथ ले गया। उसे गांव लुखरियाई के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट मिला। इस पर छोटेलाल ने सब स्टेशन से शट डाउन लिया और बिजली सही करने लगा। वह बिजली सही कर रहा था तभी अचानक उसे करंट लग गया। वह नीचे गिर पड़ा तो युवक ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव जा रहे थे तभी मृतक छोटू के साथी वहां पहुंच गए। उन्होंने शव बिजली घर के पास रखकर जाम लगा दिया। पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप कर दी। लोगों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और परिवार के किसी एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए। जाम लगने की सूचना पर कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकरियों को बुलाया। एसडीओ महेश चंद्र ने नेशनल कंपनी के ठेकेेदार को बुलाया। ठेकेदार  संजीव यादव ने मृतक के परिजनों को मदद का चेक दिया। इसके बाद बिजली कर्मियों ने सप्लाई शुरू कर जाम खोल दिया। इस दौरान करीब साढे़ तीन  घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें