फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ नहीं दिखा सके स्टांप शुल्क का शासनादेश

Mon, 24 Jul 2017 11:04 PM IST
इटावा
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में ईओ अनिल कुमार से वार्ता करते किरायेदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के किरायेदार दुकानदारों ने सोमवार को स्टांप शुल्क लगाने का विरोध किया। पालिका की मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद करने की चेतावनी दी। ईओ स्टांप शुल्क वसूली का कोई शासनादेश भी नहीं दिखा सके। उन्होंने दुकानदाराें को अब नोटिस न देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



नगर पालिका ने किरायेदारों से स्टांप शुल्क अदा कर किरायेदारी का अनुबंध कराने का नोटिस जारी किया है। इस आदेश से नए-पुराने सभी प्रकार के करीब 800 दुकानदार प्रभावित हैं। अनुबंध कराने के लिए दुकानदारों को सात  दिन का समय दिया गया है।  40 रुपये प्रति हजार के हिसाब से अनुबंध न कराने पर किरायेदारी समाप्त करने की चेतावनी दी गई।


सोमवार को युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाश दीप जैन बेटू के नेतृत्व में दुकानदारों ने ईओ अनिल कुमार, राजस्व अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा और कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम से वार्ता की। ईओ ने आश्वासन दिया अब किसी भी किरायेदार को नोटिस जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


दुकानदार सादे कागज पर नोटिस का जवाब दे दें। युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाश दीप जैन ने सभी किरायेदारों से अनुरोध किया वह अपना बाकी किराया शीघ्र पालिका में जमा करा दें। शीघ्र ही किरायेदारों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ईओ नगर पालिका से बात कर समस्याओं का निराकरण कराएगा।


वार्ता में राजेंद्र सिंह, सुधीर अग्रवाल, रमेश प्रजापति, आशीष दीक्षित, प्रिंस अग्रवाल, राजीव जैन, सौरभ वर्मा, गिरजेश वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, मो रहमान, अशोक गौर, पन्नालाल, गुलाम अहमद, भगत सिंह, अनुज जैन, हजारी लाल, वाजिद अंसारी, आफताब अहमद, राम अवतार योगेंद्र जैन, मनोज वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें