फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी ने गुल कर दी बिजली

विज्ञापन
फ़ोटो संख्या 13 शहर आई तेज आंधी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। रविवार शाम करीब चार बजे आई तेज आंधी और बारिश ने शहर समेत पूरे जिले की बिजली गुल कर दी। शाम करीब सात बजे से पूरे जिले में अंधेरा छाया रहा। शहर में तीन जगह बिजली के पोल टूट गए। बारिश थमने के बाद लाइनों की पेट्रोलिंग के लिए कर्मचारियों की टीमें रवाना की गई है।
विज्ञापन

धूल भरी आंधी से सड़क पर जा रहे बाइक सवारों को बहुत दिक्कत हुई। शहर में कई जगह टिनशेड उड़कर गिर गए। छिपेटी, राजगंज और जिला अस्पताल के पास तीन स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए। उपखड अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि अभी पेट्रोलिंग के बाद ही पता चलेगा कि कहां ब्रेक डाउन हुआ है। फिलहाल कुनैरा उपकेंद्र से पूरे शहर की आपूर्ति बंद है। हवा का प्रकोप कम होने पर एक-एक कर शहर के उपकेंद्रों की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
इसके अलावा जसवंतनगर, भरथना, बकेवर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली गुल रही। संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार सराय फीडर पर शनिवार रात 2 बजे फाल्ट हो गया था। इससे पहले ही 7 घंटे बाद सुबह करीब 9:15 बजे बिजली आई। सारी जलाल फीडर के करीब 25 गांवों के लोग परेशान रहे। ग्राम कुड़रिया के सुमन पांडेय, ग्राम सराय मिट्ठे के राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सराय जलाल फीडर पर सबसे अधिक शटडाउन रहता है। जेई राजेंद्र सिंह ने कहा फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें