फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल को मिलेगा एचएन मिश्रा शिक्षक पुरस्कार

Fri, 02 Oct 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 02:::लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल। - फोटो : 1
विज्ञापन
इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) इटावा के अनुदेशक एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व कुलपति प्रो. एचएन मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान पांच अक्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस पर कानपुर में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

यह शिक्षक सम्मान प्रोफेसर एचएन मिश्रा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया जाता है। पुरस्कार समारोह का आयोजन हर वर्ष पांच अक्तूबर को किया जाता है। कॉलेज की स्थापना वर्ष 1972 में दिवंगत प्रोफेसर एचएन मिश्रा ने की थी। प्रशांत कमल के पुरस्कार के लिए चयनित होने की जानकारी पर राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
संस्थान के अन्य अधिकारियों, अनुदेशकों और कर्मचारियों ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। सहकर्मियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन को देखते हुए यह सम्मान संस्थान के लिए भी गौरव का विषय है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें