पुलिस लाइन स्थित बट पर विरासतन शस्त्र आवेदकों एवं शस्त्र नवीनीकरण के लिए आने वाले आवेदकों को टेस्ट से गुजरना पड़ा। इसमें 28 पुरुषों और दो महिलाओं ने भाग लिया।
टेस्ट में विनीता देवी पत्नी स्वर्गीय सुधीर यादव अव्वल रहीं। हालांकि इस टेस्ट में सभी आवदेकों का निशाना टारगेट पर लगा। रविवार को सभी आवेदकों से फायरिंग कराई गई। आवेदकों से दो-दो फोटो, परिचय पत्र लाने के लिए कहा गया था। टेस्ट फायरिंग सिर्फ उन्हीं आवेदकों की कराई जा रही है, जिन्होंने विरासतन शस्त्र लाइसेंस का आवेदन किया है।
जिनके साथ कोई गंभीर घटना हुई है और उनका आवेदन फार्म जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंच गया है। शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण कराने वालों के भी टेस्ट लिए गए।