फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉल्फिन, शौर्य क्लब सेमी फाइनल में पहुंचे

Sat, 23 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जीआईसी ग्राउंड पर रणवीर-नीलम महाविद्यालय भरथना ट्वंटी-20 कप के दो मैच हुए। डॉल्फिन क्लब ने एमआर क्लब को 10 विकेट से और शौर्य क्लब ने लार्ड्स क्ल्ब को पांच विकेट से पराजित किया।  टूर्नामेंट का फाइनल मैच 24 मई को दोपहर दो बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन


पहले मैच में एमआर क्लब ने 14 ओवर में 131 रन बनाए। जिसमें सुधीर ने 56 रन बनाए। अन्नू दुबे ने तीन ओवरों में 16 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके जवाब में डॉल्फिन ने महज 10 ओवरों में बगैर कोई विकेट खोए 65 रन बना लिए। अंतिम पांच ओवरों में 67 रन बनाने के कठिन लक्ष्य को दोनों सलामी बल्लेबाज अन्नू दुबे व डीविलियर ने प्राप्त कर लिया।

एक गेंद शेष रहते हुए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। जिसमें अन्नू ने 11 चोकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 72 और डीविलियर ने नाबाद 38 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अन्नू दुबे रहे। दूसरे मैच में लार्ड्स की टीम महज 9 ओवरों में 63 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से सबसे अधिक 16 रन अवनीत ने बनाए।
विज्ञापन


अमित यादव, कुसुमवीर, ईशू व सलीम ने दो दो विकेट लिए। जवाब में शौर्य के सलामी बल्लेबाज अमित ने पहले ओवर में 17 रन ठोंक डाले। लेकिन लार्ड्स के गेंदबाज आशीष यादव ने बेहतरीन बॉलिंग करके शौर्य क्ल्ब को जबरदस्त झटका दिया। उन्होंने 30 रन के स्कोर पर 5 विकेट झटक लिए थे।

लेकिन इसके बाद शौर्य क्लब ने संभलकर बल्लेबाजी की और जीतू यादव व कुसुमवीर ने टीम को जीत दिलाई। जीतू ने नाबाद 19 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आशीष यादव को चुना गया। आशीष ने तीन ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। दोनों टीमों ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें