फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज की छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
खाद की दुकान में पूछताछ करते जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह । - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर। कृषि विभाग की टीम ने जसवंतनगर क्षेत्र की खाद व बीज की दुकानों पर अचानक छापा मारा। टीम ने 10 से अधिक दुकानों की जांच की और अनियमितताएं पाने पर छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने टीम के साथ दुकानों की चेकिंग की। कचौरा रोड पर राजा का बाग में मनोज खाद भंडार पर पॉस मशीन से स्टॉक मिलान करने पर 30 बोरी ज्यादा पाई गईं। सौरभ खाद बीज भंडार पर रेट बोर्ड व पॉस मशीन न होने के कारण भौतिक सत्यापन नहीं हुआ जबकि नित्या बीज भंडार पर रेट बोर्ड न होने और पॉस मशीन का उपयोग न करने के कारण भौतिक सत्यापन संभव नहीं हो सका। इस कारण ये तीनों दुकानें निलंबित की गईं।
पूठन सकरौली में बीएलआर राजपूत खाद-बीज भंडार दुकान खुली थी, लेकिन पॉस मशीन का उपयोग न करने के कारण निलंबन किया गया। सुखदेव खाद भंडार का भी सत्यापन न होने की स्थिति में निलंबन किया गया। टीम के पहुंचने पर पूठन सकरौली में बाबा खाद भंडार का संचालक दुकान बंद कर भाग गया था। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि यह जांच अभियान 31 मार्च तक लगातार जारी रहेगा और अनियमितताएं बरतने वाले खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें