फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बीमारी से परेशान एलआईसी के बाबू ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 17 Nov 2026 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 18: राकेश शर्मा की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
भरथना। एलआईसी कार्यालय में बड़े बाबू ने पैर की गंभीर बीमारी से तंग आकर मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में बीमारी से छुटकारा पाने की बात लिखी है। जीआरपी ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी राकेश शर्मा (60 वर्ष) पिछले कई वर्षों से कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एलआईसी दफ्तर में बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। वह लंबे समय से पैर की बीमारी से परेशान चल रहे थे। इसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। दो बार ऑपरेशन के बाद उन्हें आराम नहीं मिला। मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे वह पोल संख्या 1136/19 के समीप ट्रेन संख्या 04053 अप स्पेशल ट्रेन के आगे कूद गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने अपनी पैर की बीमारी से लंबे समय से ग्रसित होने व उससे छुटकारा पाने की बात लिखी थी। घटना की सूचना मिलने पर उनका पुत्र वैभव मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त पिता के रूप में की। राकेश शर्मा की इस तरह अचानक मौत से उनकी पत्नी सन्नो शर्मा, पुत्र वैभव और पुत्री रितु समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं, एलआईसी कार्यालय के कई कर्मचारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी चौकी प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो 18: राकेश शर्मा की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें