फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तेंदुए ने गोवंश को मार डाला, गांव में दहशत

Fri, 09 Oct 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के टिटावली गांव में बृहस्पतिवार को पशुपालक के सामने तेंदुए ने एक गोवंश पर हमला कर उसे मार डाला। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण मंदिर की ओर जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

टिटावली निवासी उजागर सिंह बृहस्पतिवार सुबह अपने पशुओं को चराने बीहड़ में ले गए थे। वह प्राचीन मंदिर कछरिया बाबा के पास पशुओं को चरने के लिए छोड़कर मंदिर के सामने बैठ गए। इसी दौरान झाड़ियों में छिपकर बैठे तेंदुए ने अचानक एक गोवंश पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोच ली। पशुपालक ने शोर मचाते हुए कुल्हाड़ी लेकर तेंदुए की ओर दौड़ लगाई।
उसे आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक गोवंश की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बीहड़ और आसपास की झाड़ियों में तेंदुए को तलाशने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम को ग्रामीणों ने दोबारा देखा तो तेंदुआ गोवंश के शव को झाड़ियों में खींच ले गया था।
विज्ञापन

घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। मंदिर पर आने-जाने वाले लोग भी सहमे हैं। मंदिर के पुजारी मंगलदास ने बताया कि जंगल में एक तेंदुआ और एक मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ कई बार दिखाई दे चुकी हैं।
पिछले माह बेटालाल के घर के बाहर बंधी जमुनापारी बकरी को भी मार डाला था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की तलाश कर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। सेंचुरी रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया है। किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह अकेले बीहड़ की ओर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें