फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: छुट्टा गोवंश बने किसानाें के लिए सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बकेवर। नगर पंचायत लखना सहित आसपास की ग्राम पंचायतों में गोशालाएं न होने के चलते छुट्टा गोवंश किसानों के लिए दिन और रात सिरदर्द बने हुए हैं। हालत यह है कि किसानों को दिन के अलावा रात में जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। लेकिन किसानों की इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

ग्राम पंचायत करौंधी, लखना देहात महिपालपुर, नगला कले,बेरीखेडा,मड़ौली,विधीपुरा,ईकरी दाउदपुर, टकरुपुर में गोशाला के लिए जगह न होने के चलते छुट्टा गोवंशों के खुले में विचरण करने से किसानों को बड़ी परेशानी हो रही है। गोवंश किसानों की फसल खा रहे हैं।
विज्ञापन

इस कड़ाके की सर्दी में किसानों को अपने खेतों में गेहूं, बेझर,सरसों,चना सहित हरी सब्जियों की फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। भीषण सर्दी में दाउदपुर, टकरुपुर में छुट्टा गोवंश लखना, चकरनगर मार्ग पर सड़क पर ही झुंड लगाकर बैठते हैं। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन इस मामले पर कोई अधिकारी इन गांवों में गोशालाएं खोलने की पहल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी क्षीरेंद्र अवस्थी, रामनरेश त्रिपाठी,दीपू चौहान,तेजबहादुर राठौर, अखिलेश भदौरिया, ने जिलाधिकारी से किसानों को इन छुट्टा गोवंशों की परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है। कहा कि इन गांवों में स्थान चयनित करके गाेशालाएं खोले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें