फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कार्यशाना में सीखे अभिनय और अभिव्यक्ति के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास स्थित डांस एकेडमी में संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ और रंग अलख सांस्कृतिक समिति, इटावा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन नाट्य कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया। कार्यशाला में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन


समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को अभिनय कला, भाषा एवं बोलचाल, मोटिवेशन, एक्सप्रेशन, मूवमेंट, डांस और संगीत की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का दायित्व पवन राजपूत ने संभाला। वह मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल से प्रशिक्षित हैं और भारतीय सिनेमा व टेलीविजन में अभिनेता के रूप में कार्यरत हैं। संस्था रंग अलख सांस्कृतिक समिति ने कार्यशाला में शामिल सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें