श्रीनगर मोहल्ले के पास एक घर में चाय बनाने के दौरान लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान घर के तीन लोग झुलस गए। आधा घंटे के बाद आग बुझाई जा सकी।
श्रीनगर मोहल्ला निवासी लाखन सिंह बाथम ने बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी अर्चना और दोनों बच्चे नैना(8) और राधिका घर पर थी।
पत्नी ने जैसे ही गैस पर चाय बनाने के लिए रखी, लीकेज होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। ये देखकर वह, परिजन सोनू और अंकुर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसमें तीनों लोग झुलस गए। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई जा सकी।