सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में शनिवार को आधुनिक 1000 एमए डिजिटल रेडियोग्राफी एवं फ्लोरोस्कोपी (डीआरएफ) एक्सरे मशीन का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने इसका उद्घाटन किया।
प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे। यह अत्याधुनिक मशीन उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल और लाइव इमेजिंग की सुविधा प्रदान करेगी। इससे सामान्य एक्सरे के अतिरिक्त बेरियम स्टडी, आईवीपी और एमसीयू जैसी विशेष जांचें संभव होंगी। मशीन कम समय में स्पष्ट इमेज देगी, जिससे मरीजों की जांच प्रक्रिया तेज होगी।
यह ट्रॉमा, इमरजेंसी और ओपीडी के मरीजों को त्वरित तथा बेहतर निदान उपलब्ध कराएगी। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे विश्वविद्यालय की चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ होंगी। संवाद