फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तीन दिन तक सुबह रहेगा कोहरे और धुंध, फिर साफ होगा आसमान

Sat, 14 Nov 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने के साथ अब कोहरे की दस्तक भी होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन में मौसम सामान्य रहेगा। 18 नवंबर से आसमान साफ होने के साथ धूप खिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार 15 नवंबर को जिले का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार 16 नवंबर को भी तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इस दिन भी न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 17 नवंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इन तीनों दिनों में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 18 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18, 19 और 20 नवंबर को आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है। 18 और 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, जबकि 20 नवंबर को 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें