फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे व्यापारी के साथ लाखों की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सदर कोतवाली के नौरंगाबाद चौकी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर दिनदहाडे़ बीज व्यापारी के साथ टप्पेबाजी हो गई। व्यापारी बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक का पहिया पंचर हो जाने के कारण वह नौरंगाबाद चौकी के पास पंचर बनवाने लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज निवासी राजीव पालीवाल उत्तर प्रदेश बीज निगम के साथ मिलकर बीज का कारोबार करते हैं। सोमवार को वह बाइक से बीज का पेमेंट निकालने के लिए चौगुर्जी स्थित बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया में संचालित अपने खाते से दो लाख 50 हजार 900 रुपए निकाले और बाद में बगल में स्थित इंडियन ओवर सीज बैंक खाते से भी एक लाख 74 हजार रुपए की रकम निकाली। दोनों बैंकों से निकाले गए कुल 4 लाख 24 हजार रुपयों को उन्होंने अपने साथ लाए झोले में लपेट कर बाइक की डिग्गी में रख लिया।
बैंक से बाहर निकलते ही बाइक का अगला पहिया हो गया। इस पर व्यापारी बाइक को पैदल खींचकर नौरंगाबाद चौकी के पास स्थित एक पंक्चर की दुकान पर पंक्चर जुड़वाने लगे। इसी दौरान डिग्गी में रखा रुपयों से भरा थैला किसी ने पार कर दिया। कुछ देर बाद जैसे ही उनकी निगाह डिग्गी पर गई तो रुपए रखा थैला गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में पीड़ित ने 112 नंबर पर टप्पेबाजी की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नौरंगाबाद चौकी इंचार्ज मोहनवीर ने पीड़ित से पूछताछ करने के बाद घटना स्थल और बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर टप्पेबाजों की तलाश शुरु कर दी है। नौरंगाबाद चौकी इंचार्ज मोहनवीर सिंह ने बताया कि बीज व्यापारी से हुई टप्पेबाजी की घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं जिसमें नकाबपोश दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें