फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सर्दी में धूप की कमी और जंक फूड से हड्डियों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1: रेलवे रोड पर फास्ट फूड खाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन

- सर्दी में महिलाएं व बच्चों में अक्सर हो जाती है विटामिन डी की कमी

- जिला अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे 65 से 78 हड्डी रोग के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सर्दी की शुरुआत के साथ ही हड्डी रोग के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 65 से 75 मरीज हड्डी संबंधी समस्याओं के कारण पहुंच रहे हैं, जबकि ठंड से पहले यह संख्या 30 से 35 थी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मेहरोत्रा के अनुसार, इसका मुख्य कारण लोगों का धूप में कम बैठना और जंक फूड का अधिक सेवन है। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है, जो हड्डियों को कमजोर बना रही है।
डॉ. मेहरोत्रा ने बताया कि विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन की तरह शरीर के सुचारू कामकाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। विटामिन डी की कमी से थकान, पीठ दर्द, बाल झड़ने, घाव भरने में देरी और अवसाद जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह कमी अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा और बच्चों में भी देखी जा रही है। खासकर महिलाओं और बच्चों में सर्दी के मौसम में विटामिन डी की कमी अधिक पाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य का प्रकाश विटामिन डी का सबसे अच्छा और मुफ्त स्रोत है। त्वचा धूप के संपर्क में आने पर विटामिन डी का उत्पादन करती है। हालांकि, सर्दियों में जब धूप की उपलब्धता कम हो जाती है, तो खाद्य पदार्थों के माध्यम से इसकी पूर्ति करना आवश्यक हो जाता है। जंक फूड में आवश्यक विटामिन, खनिज और फाइबर की कमी होती है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित करने के साथ-साथ हड्डियों में कमजोरी पैदा करते हैं। पोषक तत्वों की कमी से त्वचा संबंधी समस्याएं, खून की कमी और यहां तक कि डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए, संतुलित आहार और पर्याप्त धूप लेना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें