फोटो 3:: जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाती एनएचआई टीम। संवाद
-एनएचएआई की जगह पर लोगों ने खोखा, टीन, टप्पर आदि डाल रखे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। एनएचएआई की टीम ने प्रशासन के सहयोग से कस्बा में भरथना ओवरब्रिज के नीचे अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटवाए। कुछ लोगों ने अवैध रूप से आदि खोखा टीन टप्पर डालकर अतिक्रमण व अवैध कब्जे कर रखे थे। इन लोगों ने खोखा आदि रखकर चाय गुटखा मसाला आदि की दुकान में रख ली थी।
सड़क के किनारे ही अवैध कब्जे व अतिक्रमण की शिकायत प्रशासन से की गई थी। रविवार को एनएचएआई की भ्रमण दल की टीम जेसीबी हाइड्रा मशीन के साथ पहुंची। पुलिस प्रशासन के सहयोग से कस्बा चौकी के ठीक बगल में स्थित अतिक्रमण करके किये गए अवैध कब्जे हटवाए गए।
कस्बा बकेवर में भरथना ओवरब्रिज के नीचे चारों तरफ सर्विसरोड के किनारे व अन्य स्थानों पर एनएचएआई की जगह पर कई लोगों ने खोखा आदि रखकर व टीन टप्पर डालकर अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसके कारण आवागमन में लोगों को समस्या होती है।ओवरब्रिज के नीचे ही पहले तमाम ठेले खड़े रहते थे, जिससे जाम की स्थिति रहती थी।एनएचएआई ने वहां बड़े पत्थर रखवा दिए थे। एनएचएआई की जगह पर अवैध कब्जों की शिकायत की गई तो एनएचएआई व प्रशासन जागा।
बकेवर में ओवरब्रिज के पास रविवार को एनएचएआई की टीम के अवैध कब्जा हटवाते ही आसपास कब्जा किए लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कई अन्य जगहों पर भी इसी तरह की कब्जे हैं उनको क्यों नहीं हटाया जा रहा।
एनएचएआई की भ्रमण दल की टीम के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया नही की एनएचएआई की जगह पर जहां भी कब्जे होंगे उनको तत्काल अभियान चलाकर हटवाया जा रहा है। अतिक्रमण व अवैध कब्जों को चिह्नित किया जा रहा है। चिन्हित करके उन्हें हटाने का लगातार अभियान जारी रहेगा। एनएचएआई की जगह पर जो भी लोग अपना कोई खोखा टीन टप्पर डाल रखे हों वे तत्काल अपना खोखा आदि हटा लें। अन्यथा उन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।