फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश टकराने से भरथना में रुकी श्रमिक स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना में गोवंश के टकराने पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। इस दौरान तीन यात्री गाड़ी से उतर गए। गेटमैन ने तीनों रोक लिया, चिकित्सीय टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कर श्रमिकों को उनके गांव भेजा है।
विज्ञापन

भरथना-साम्हो रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे फाटक संख्या 19 सी के समीप डाउन लाइन पर रविवार को सुबह सवा सात बजे कानपुर की तरफ जा रही 9053 श्रमिक विशेष ट्रेन के इंजन से गोवंश टकरा गया। इस पर ट्रेन रोक दी गई।
पीडब्लूआई टीम सहित चालक ने इंजन की पड़ताल की। छह मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन से उतरे तीन यात्रियों को देखकर गेटमैन राजकुमार ने साम्हो स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद थाना पुलिस के पहुंचने पर चिकित्सीय टीम को बुलाकर तीनों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी सामान्य मिले। तीनों पालमपुर गुजरात से चले थे। जनपद औरैया के थाना अजीतमल के गांव सहायपुर बेंदी जाना था। पुलिस ने दीपेंद्र सिंह (22), पुष्पेंद्र सिंह (24) व नितिन शर्मा (19) को वाहन से उनके गांव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें