फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को चारा के लिए मिले एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गोशालाओं और कांजी हाउस में बंद गोवंश को चारा के लिए शासन ने पशु चिकित्सा विभाग को एक करोड़ रुपये भेजे हैं। पिछलेे वित्तीय वर्ष में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन

जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में 28 गोशालाएं और आठ कांजी हाउस संचालित हैं। इनमें लगभग 3470 गोवंश बंद हैं। नगरीय क्षेत्र की तीन गोशालाओं में 460 गोवंश हैं। ग्रामीण क्षेत्र की गोशालाओं में बंद गोवंश के लिए चारा, दाना की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य पशुचिकत्सिा अधिकारी की है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विनीत पांडेय ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में चारा और दाना के लिए शासन से दो किस्तों में एक करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
50 लाख रुपये की पहली किस्त 16 अप्रैल और 50 लाख की दूसरी किस्त पांच मई को मिल चुकी है। इस धनराशि को सभी ब्लॉक के बीडीओ को दिया जाएगा। बीडीओ जरूरत के अनुसार गोशाला संचालकों के खातों में पैसा भेजेंगे। डा. पांडेय ने बताया कि सभी गोशाला संचालकों को भूसा और दाना खरीदने और पानी की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दे दिए गए हैं। गर्मी और लू से गोवंश को बचाने के लिए शेड मेें चोरों ओर टाट के पर्दे भी लगाने को कहा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गोशालाओं का निरीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ 43 लाख रुपये मिले थे। नगरीय गोशालाओं के लिए 10 लाख रुपये की मांग मई की शुरुआत में शासन को भेजी गई थी, अभी तक पैसा नहीं आया है।
विज्ञापन

गोशालाओं का दान करें भूसा
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विनीत पांडेय ने किसानों से गोशालाओं के लिए भूसा दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भूसा दान देने वाले किसानों को गोशाला से रसीद दी जाएगी। उसमें कितना भूसा कब दिया गया इसका विवरण दर्ज होगा। भूसा दान करने वाले किसान रसीद जरूरी ले लें ताकि दान किए गए भूसे को खरीद में न दिखाया जा सके।
आठ लोगों ने गोशालाओं को दान किया भूसा
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभी तक आठ लोगों ने गोशालाओं को भूसा दान किया है। उन्होंने बताया कि जसवंतनगर क्षेत्र के नगला रामसुंदर निवासी रामस्वरूप गुप्ता ने 5.30 क्विंटल भूसा व 50 किलो गेहूं, जगसौरा गांव के तेज प्रकाश ने 2.20 क्विंटल भूसा, केनाला गांव के रामौतार ने 10 क्विंटल, मर्दान गांव के मनीष यादव ने 10 क्विंटल, नारायण ट्रस्ट ने 8 क्विंटल, सुखदासपुर के अभिमन्यु ने 6 क्विंटल, बेझाहार गांव के मुकेश ने 5 क्विंटल और नगला रामसुंदर के रक्षपाल सिंह मास्टर ने 10 क्विंटल भूसा दान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें